डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता बैठक मंगलवार को समस्तीपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जय किशोर पोद्दार ने की, जबकि मंच का संचालन समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष अरुण झा ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इसी क्रम में सर्वसम्मति से जय किशोर पोद्दार को लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ का समस्तीपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी।इसअवसर पर नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और व्यवसायी वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए व्यवसायिक प्रकोष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की अपील की।
बैठक में प्रदेश महासचिव संतोष पासवान, जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी, जिला महासचिव रीना सहनी, रामेश्वर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. तनवीर अहमद, रामनरेश राम, सुधांशु राज, सौरव पोद्दार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट