हरे राम हरे कृष्ण, गोविंद हरे गोपाल हरे हरे से गुंजायमान है पूरा कल्पवास व श्रद्धालुओं से गुलजार हो रहा है सिमरिया धाम

DNB Bharat Desk

प्रत्येक दिन दिन में दो बार लगती है संतों की पंगत

डीएनबी भारत डेस्क

हरे राम हरे कृष्ण, गोविंद हरे गोपाल हरे से गुंजायमान और श्रद्धालुओं से इन दिनों सिमरिया धाम और सिमरिया धाम में कल्पवास मेला क्षेत्र में बने खालसा गुलजार हो रहा है। वहीं प्रतिदिन की भांति सोमवार को संत महन्त बौआ हनुमान जी के खालसा में दूर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती आदि कल्पवासियों व श्रद्धालुओं हर पल पल-पल भगवत भजन, संध्या, आरती, संकृतन, साधना व जप-तप और खालसा के मुख्य मंडप का परिक्रमा करने में लीन थी ं‌।

हरे राम हरे कृष्ण, गोविंद हरे गोपाल हरे हरे से गुंजायमान है पूरा कल्पवास व श्रद्धालुओं से गुलजार हो रहा है सिमरिया धाम 2वहीं संत महन्त बौआ हनुमान जी महाराज ने कहा की कल्पवास करने के यहां पधारे हुए तथा साधना के लिए आए हुए संतों का प्रतिदिन नियमित रूप से दो समय पंगत लगाई जाती है। जिस दौरान खालसा में कल्पवास कर रहे लोगों द्वारा संत सेवा किया जाता है। यह समस्त क्षेत्र भक्तिमय के रस से सराबोर हो रहा है। उन्होंने कहा सोमवार से खालसा का नित्य पंच परिक्रमा आरम्भ कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

हरे राम हरे कृष्ण, गोविंद हरे गोपाल हरे हरे से गुंजायमान है पूरा कल्पवास व श्रद्धालुओं से गुलजार हो रहा है सिमरिया धाम 3जिसमें आस-पास के सभी खालसों का संत महन्त शामिल होते हैं और परिक्रमा कर पुण्य का भागी बनते हैं। उन्होंने कहा परिक्रमा करने में उठे एक पग 100 अश्वमेध यज्ञ के समान फलदाई होता है। आगे उन्होंने कहा सन्त के केवल दर्शन मात्र से करोड़ों जन्मों के पापों का नष्ट हो जाता है। कलयुग के इस कलि काल में हरी का नाम सर्वोपरि माना गया है। इसका भजन मानव को हर पल पल-पल करना चाहिए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article