भगवानपुर के तेलन विद्यालय में बच्चों के बीच जूस का वितरण, एकता शक्ति फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय तेलन में विद्यालय परिवार और एकता शक्ति फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय में उपस्थित 80 छात्रों, विद्यालय परिवार और शिक्षा समिति के सभी सदस्यों के बीच 1 लीटर वाले बोतल बंद जूस का वितरण किया गया। विदित हो कि आज सुरक्षित शनिवार का विषय भी कुपोषण ही था।

फोकल शिक्षक पवन दास ने कुपोषण से होने वाली विभिन्न बीमारी और समस्याओं की चर्चा की और बचाव के उपाय भी बताया। एकता शक्ति फाउंडेशन के प्रबंधक विक्रमादित्य कुमार ने बताया कि कुपोषण से बचाव के लिए पर्याप्त पौष्टिक भोजन के साथ साथ जूस, सलाद आदि के सेवन से अनेक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक विकास मिश्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से विद्यालय का माहौल खुशनुमा होता है।

भगवानपुर के तेलन विद्यालय में बच्चों के बीच जूस का वितरण, एकता शक्ति फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ 2जूस के बड़े पैकेट को प्राप्त कर दुर्गा, आशी, मीठी, निक्की, नंदनी,अंशु,शिवम,अंशिका, सुहानी समेत सभी बच्चे काफी प्रसन्न दिखाई दिए। अंत मे विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक विक्रमादित्य कुमार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मौके पर एकता शक्ति के विद्यालय समन्वयक अमन कुमार, शिक्षक रामानन्द पासवान, अनिशा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, नूतन, अनिता, चंदन सदा, सचिव रूपम देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share This Article