पहले दुकान के लिए दिया लोन,अब उजाड़ रहे आशियाना, बेगूसराय नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के ‘वसूली खेल’ से दुकानदार परेशान

DNB Bharat Desk

अपनी कार्यशैली की वजह से बेगूसराय नगर निगम एक बार फिर सवालों के घेरे में है । जहां पर लोगों ने नगर निगम पर मनमानी सहित लूट खसोट एवं अवैध वसूली का आरोप लगाया है। दरअसल पूरा मामला बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के ट्रैफिक चौक की है जहां पर अतिक्रमण के नाम पर दिहाड़ी मजदूर एवं फुटपाथ दुकानदारों से नगर निगम एवं ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वसूली की जा रही है।

- Sponsored Ads-

इतना ही नहीं लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के द्वारा किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है और किसी दुकानदार से 500 तो किसी से 1000 किसी से 1500 तो किसी से 5000 तक की राशि जुड़माने के तौर पर वसूली जा रही है। लोगों ने बताया कि नगर निगम के द्वारा ही पूर्व में फुटकर दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए पर्ची निर्गत की गई थी और उसके बाद दुकानदारों को ऋण के रूप में व्यवसाय के लिए ₹50000 तक दिए गए हैं ।

पहले दुकान के लिए दिया लोन,अब उजाड़ रहे आशियाना, बेगूसराय नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के 'वसूली खेल' से दुकानदार परेशान 2लेकिन अब वही नगर निगम मनमानी रवैया अपनाते हुए लोगों को रोजगार करने नहीं दे रही है और वहां से खड़े रही है । ऐसे में फुटकर दुकानदारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है तथा वह कर्ज के बोझ तले भी दबते चले जा रहे हैं । लोगों ने नगर निगम के खिलाफ आंदोलन की भी चेतावनी दी है ।

Share This Article