डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा-बिहार के पूर्व वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं बिहारशरीफ विधानसभा के बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया,
- Sponsored Ads-

जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने बजट को देश के समग्र विकास और “विकसित भारत” के लक्ष्य को मजबूत करने वाला बताया। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ बुनियादी ढांचे और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है।
भाजपा नेताओं ने इसे आत्मनिर्भर भारत और उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप बताया।बीजेपी विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा 2047 से पहले ही भारत विकसित बन जाएगा.
डीएनबी भारत डेस्क