बीरपुर मुखिया संघ ने नव पदस्थापित बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारियों को किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर, पर्रा पंचायत के मुखिया ने प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को किसान भवन में नव पदस्थापित बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर के अलावे अंचलाधिकारी भाई विरेंद्र, थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ नेहाल फारूकी, स्वास्थ्य प्रबंधक भावेश वर्मा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचल सह प्रखंड नाजीर सुभाष कुमार आदि को पुष्प गुच्छ, चादर, मामला से सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

मौके पर भवानंदपुर मुखिया दिपक कुमार, पर्रा मुखिया मोहम्मद अस्जद, जगदर मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, वीरपुर पश्चिम मुखिया त्रिपुरारी कुमार, डीह मुखिया राजीव कुमार, गेंहरपुर मुखिया अशोक पासवान, नौला मुखिया प्रतिनिधि प्रितम कुमार, पर्रा पंसस बब्लू सहनी, नवीन सिंह समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रेक्षक समेत दर्जनों कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article