शहीद दिनेश सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता: 100 मीटर दौड़ में अनमोल और अंकिता ने मारी बाजी

DNB Bharat Desk

शहीद दिनेश प्रसाद सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन सिमरिया भोलास्थान स्थित दिनकर स्टेडियम में शुक्रवार को 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद संजू देवी ने किया। इसके पूर्व उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा शहीद दिनेश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात मुख्य अतिथि संजू देवी को राजेंद्र राय नेताजी के द्वारा चादर देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर संजू देवी ने कहा कि जितने भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं वह सभी काबिले तारीफ है। शहीद दिनेश सिंह ने सिमरिया के लिए जो किया वह अविस्मरणीय है। शुक्रवार को हुए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सिमरिया एक, सिमरिया दो और अमरपुर पंचायत के कुल 18 प्रतिभागी चयनित हुए। इसमें सीनियर समूह के बालक वर्ग में अनमोल कुमार, रिशु राज व अंकित कुमार और बालिका वर्ग में अंकिता कुमारी, अनुष्का कुमारी व सपना कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर समूह के बालक वर्ग में सोनू कुमार, आयुष राज व सोनू कुमार और बालिका वर्ग में अभिलाषा कुमारी, पल्लवी कुमारी व सपना कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।

शहीद दिनेश सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता: 100 मीटर दौड़ में अनमोल और अंकिता ने मारी बाजी 2वहीं सब जूनियर समूह के बालक वर्ग में कृष्ण कुमार, अमरजीत कुमार व सूरज कुमार और बालिका वर्ग में खुशी कुमारी, आराध्या कुमारी व साक्षी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक कृष्ण मुरारी ने बताया कि शनिवार को इसी मैदान में 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में कुंदन झा, गुलशन कुमार, दुर्गेश कुमार, राधे कुमार, अंकित कुमार आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। मौके पर सलाहकार प्रवीण प्रियदर्शी, लक्ष्मणदेव कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव संजीव फिरोज, गीता राय, संजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, गजेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article