बछवाड़ा पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमला समेत गोलीबारी मामले में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांव में छापेमारी कर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में एक महिला समेत तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया . मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि विशनपुर पंचायत के विशनपुर गांव निवासी स्वर्गीय ब्रह्मदेव राय का पुत्र महेंद्र राय, चमथा तीन पंचायत के चमथा चक्की गांव निवासी अर्जुन महतो का पुत्र हरेकिशुन महतो व भीखमचक पंचायत के बटौआपर गांव निवासी कारी यादव की पत्नी रंजन देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त बछवाड़ा थाना का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है. गिरफ्तार व्यक्ति महेंद्र राय व हरेकिशुन महतो के विरुद्ध अपने ही ग्रामीण के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है. वही रंजन देवी गोलीबारी मामले का आरोपी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है.

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article