समस्तीपुर: शराब कारोबारी के सांठगांठ के आरोप में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष निलंबित

DNB Bharat Desk

 

डीएसपी के द्वारा समर्पित किए गए जांच रिपोर्ट के अनुसार कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष पर लगे आरोप प्रमाणित होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कर्पूरीग्राम थाना की थानाध्यक्ष एसआई अनिशा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष अनिशा सिंह के ऊपर लगे शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ और उन्हें बचाने का आरोप प्रमाणित होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।समस्तीपुर: शराब कारोबारी के सांठगांठ के आरोप में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष निलंबित 2

- Sponsored Ads-

शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष के शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ और उन्हें बचाने की सूचना मिलने के बाद उनके निर्देश पर सदर डीएसपी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था।

सदर डीएसपी के द्वारा समर्पित किए गए जांच रिपोर्ट के अनुसार कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष पर लगे आरोप प्रमाणित होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एसपी श्री तिवारी ने कहा कि कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

समस्तीपुर: शराब कारोबारी के सांठगांठ के आरोप में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष निलंबित 3

बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और समस्तीपुर जिले में सरकार के साथ-साथ जिला व पुलिस प्रशासन शराब कारोबारियों व इसका सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है।

एक सब-इंस्पेक्टर रैंक की थानाध्यक्ष के द्वारा शराब माफियाओं के साथ मिलकर शराबबंदी के विरुद्ध कार्य किया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद समस्तीपुर एसपी के द्वारा जांच कराकर दोषी थाना अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

समस्तीपुर संवादाता अनिल चौधरी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article