समस्तीपुर की बेटी का कमाल: होटल संचालक की पुत्री ज्योति ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया चौथा स्थान

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की बेटी ज्योति कुमारी ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

 विभूतिपुर प्रखंड के जेपीएन हाई स्कूल, नरहन की छात्रा ज्योति कुमारी ने 487 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है। ज्योति एक साधारण एवं मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पिता गांव में ही एक छोटा होटल चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

 समस्तीपुर की बेटी का कमाल: होटल संचालक की पुत्री ज्योति ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया चौथा स्थान 2सीमित संसाधनों के बावजूद ज्योति ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,  शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है ताकि वे समाज की सेवा कर सकें। 

उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य तय कर मेहनत की जाए तो किसी भी परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है। ज्योति की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर और बधाई देकर उनकी हौसला अफजाई की। 

समस्तीपुर की बेटी का कमाल: होटल संचालक की पुत्री ज्योति ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया चौथा स्थान 3ज्योति कुमारी आज गांव की अन्य बच्चियों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के आगे छोटी पड़ जाती हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article