खोदावंदपुर से दो किशोर एक-साथ घर से गायब होने से परिजनों में मचा हाहाकार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 6 के दो किशोर बालक एक साथ घर से गायब हो गए हैं  ।इस मामले में गुम हुए बालक के पिता ने को रवोदाबंदपुर थाना में अपने पुत्रों के गायबहोने का मामला थाना में दर्ज कराया है। इसकी पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि खोदाबंदपुर वार्ड 6निवासी रामबालक चौधरी एवं घनश्याम चौधरी ने थाना में दिए

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर से दो किशोर एक-साथ घर से गायब होने से परिजनों में मचा हाहाकार 2अपने लिखितआवेदन में बताया है कि उनके पुत्र क्रमशः 13 वर्षीय गोलू राज और 13 वर्षीय आदर्श कुमार रात 20 जुलाई शनिवार दोपहर 2:00 बजे से अचानक अपने घर से गायब हो गया है। देर शाम दोनों बालक जब अपने घर वापस नहीं लौटा तो उन दोनों का  काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। तब उन लोगों ने रविवार की सुबह खुदाबंदपुर थाना पहुंचकर अपने-अपने पुत्र के गुमशुदा  होने का मामला दर्ज कराया है ।इस मामले में सन्हा दर्ज कर गायब हुए दोनों किशोर के खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है ।

खोदावंदपुर से दो किशोर एक-साथ घर से गायब होने से परिजनों में मचा हाहाकार 3दोनों किशोर का फोटो विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर करते हुए लोगों को इसके बारे में जानकारी मिलने पर  थाना को सूचित करने का आग्रह किया गया है। तथा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। एक साथ गांव से दो किशोर के गुण सुधार होने से उनके स्वजनों में काफी मायूसी देखा जा रहा है। घर वाले बहुतपरेशान नजर आ रहे हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article