नालंदा: पीएम मोदी के “कट्टे” बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का हमला, बोले – प्रधानमंत्री का बयान शर्मनाक, ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में गुंडाराज कायम है, जहां अपराधियों को बाइज्जत जेल भेजा जाता है

DNB Bharat Desk

दरभंगा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए पप्पू-अप्पू टप्पू वाले बयान पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा मंगलवार को बिहार शरीफ पहुंचे। उन्होंने राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सीएम योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का बयान बेहद अटपटा और बाहियात है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा किसी साधु-संत की नहीं हो सकती। नाम योगी आदित्यनाथ है लेकिन भाषा योगी जैसी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस तरह के बदजुबानी वाले बयान को कभी माफ नहीं करे.योगी आदित्यनाथ को बिहार के लोगों को अपना काम बताना चाहिए, हम पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हम बीस सालों से सत्ता से बाहर हैं, और आप इतने सालों से सरकार में हैं आप अपना हिसाब दें।

नालंदा: पीएम मोदी के “कट्टे” बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का हमला, बोले - प्रधानमंत्री का बयान शर्मनाक, ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में गुंडाराज कायम है, जहां अपराधियों को बाइज्जत जेल भेजा जाता है 2केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के व्यान को लेकर भी पवन खेड़ा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में इस वक्त गुंडाराज कायम है। यहां दिनदहाड़े गोली चलाकर हत्या कर दी जाती है और आरोपी बाइज्जत जेल पहुंचा दिए जाते हैं।जब एक प्रत्याशी खुलेआम गोली चलाता है और उसका नाम केस में आने के बावजूद उसे सम्मान के साथ जेल भेजा जाता है, तो इसे गुंडाराज नहीं तो और क्या कहेंगे।

नालंदा: पीएम मोदी के “कट्टे” बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का हमला, बोले - प्रधानमंत्री का बयान शर्मनाक, ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में गुंडाराज कायम है, जहां अपराधियों को बाइज्जत जेल भेजा जाता है 3प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टे वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि यह बयान शर्मनाक और मानसिक दिवालियापन का परिचायक है। प्रधानमंत्री का यह बयान बेहद शर्मनाक है। शायद यही उनकी मानसिकता और सियासी सोच रही है।योगी और पीएम पर पवन खेड़ा का हमला  बोले भाषा में न मर्यादा, न संस्कार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article