बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला, बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

- Sponsored Ads-

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के विजय नारायण गांव की है। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान विजय नारायण गांव के रहने वाले नाथों सदा के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि नाथन सदा घर के सामने सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने कुचल दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला, बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2जिससे नाथों सदा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस मौत की सूचना परिजनों के द्वारा गढ़पुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर गढ़पुरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article