नालंदा में 10 सूत्री मांग एवं प्रतियोगी परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

DNB Bharat

नालंदा जिले में शिक्षा सुधार एवं रोजगार अभियान के तहत 2 दिन तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान।

डीएनबी भारत डेस्क 

प्रतियोगी परीक्षाओं मे पारदर्शिता को लेकर पटना के बाद नालंदा जिला मे 1 अगस्त से हस्ताक्षर अभियान ( शिक्षा सुधार एवं रोजगार अभियान)- शुरू हुआ। दारोगा, सिपाही बहाली, बीएसएससी, शिक्षक बहाली सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं मे पारदर्शिता लाने, 35% महिला आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार की बेटियों को ही देने, खाली पदों पर वैकेंसी निकालने, सभी बहाली स्थायी हो।

- Sponsored Ads-

कॉन्ट्रैक्ट/ अनुबंध/ ठेके पर बहाली बंद करने समेत छात्र हित से संबंधित दस- सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने शिक्षा सुधार एवं रोजगार अभियान के तहत नालंदा के बिहारशरीफ में हस्ताक्षर अभियान चलाया किया।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि नालंदा मे दो दिनों तक हस्ताक्षर अभियान चलेगा। पटना के बाद नालंदा में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। पूरा बिहार जाकर पांच लाख स्टूडेंट्स का हस्ताक्षर कराकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article