बेगूसराय जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड निर्माण को विशेष ष शिविर का आयोजन- डीएम

DNB Bharat

दिव्यांगजनों की सशक्तिकरण के लिए यूनिवर्सल आईडी जारी करने का एक समग्र प्रणाली की हो रही है व्यवस्था- केन्द्र सरकार

डीएनबी भारत डेस्क 

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हित की गयी यूडीआईडी परियोजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए यूनिवर्सल आईडी जारी करने के लिए एक समग्र प्रणाली का निर्माण करना है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिलान्तर्गत प्रमाणीकृत दिव्यागजंनों के लिये यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रगति धीमी है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.04.2021 ऑफलाईन निर्गत दिव्यंगता प्रमाण-पत्र राज्य में मान्य नहीं है एवं उसके जगह ऑनलाईन सत्यापित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र ही मान्य है।

दिव्यांगजनों के लिये यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने हेतु दिनांक-08.10.2024 से दिनांक-05.11.2024 तक प्रखंडवार विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी विवरणी निम्नवत् है:-

1. 08.10.2024 (मंगलवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडारी।
2. 09.10.2024 (बुधवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदाबंदपुर।
3. 15.10.2024 (मंगलवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा।
4. 16.10.2024 (बुधवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंसूरचक।
5. 17.10.2024 (गुरूवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेरियाबरियारपुर।
6. 18.10.2024 (शुक्रवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बखरी।
7. 19.10.2024 (शनिवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरपुर।
8. 21.10.2024 (सोमवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर।
9. 22.10.2024 (मंगलवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मटिहानी।
10. 23.10.2024 (बुधवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नावकोठी।
11. 24.10.2024 (गुरूवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र साहेबपुर कमाल।
12. 25.10.2024 (शुक्रवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छौड़ाही।
13. 26.10.2024 (शनिवार) अनुमंडलनीय अस्पताल बलिया।
14. 28.10.2024 (सोमवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गढ़पुरा।
15. 29.10.2024 (मंगलवार) बेगूसराय।
16. 02.11.2024 (शनिवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी।
17. 04.11.2024 (सोमवार) अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा।
18. 05.11.2024 (मंगलवार) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाम्हो अकहा कुरहा।

शिविर में आये हुये दिव्यांगजनांे को अपने साथ नवीनतम फोटो-02, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं मोबाईल नंबर लाना अनिवार्य है।

TAGGED:
Share This Article