बेगूसराय मे पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षो मे जमकर मारपीट, एक पक्ष के चार लोग घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षो मे जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है  घटना मे एक पक्ष की ऒर से चार लोग घायल हो गए है जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे कराया गया। घटना उस वक्त घटी जब घायल पैसे के हिसाब किताब के लिए आरोपी के दुकान पर पहुंचा था तभी सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

घटना नगर थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध मे घायल ने बताया की आरोपियों का बीस हजार का बकाया उनके यहाँ था।   दोनों पक्ष सोना चांदी का कारोबार करते है इसी सिलसिले मे आरोपी का बीस हजार के करीब बकाया उनके यहाँ था। पैसे को लेकर वो लोग दबाब बना रहे थे।

बेगूसराय मे पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षो मे जमकर मारपीट, एक पक्ष के चार लोग घायल 2

उनके द्वारा सावन का महीना खत्म होने पर उनका पैसा वापस कर देने की बात कही गई थी। हिसाब किताब करने के लिए आज जैसे ही वो अपने पुत्र के साथ आरोपी के दुकान पर गई वैसे ही वो लोग मारपीट करने लगे जिसमे चार लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस जाँच के बाद ही आरोप मे कितनी सत्यता है  स्पष्ट हो पायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article