मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में नल जल योजना ठप, पानी के लिए जूझ रहे 125 घर, ग्रामीणों में नाराजगी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत के बसनीमा पंचायत के वार्ड 10, रविदास टोला में दम तोड़ रही है। पिछले 5 दिनों से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में नल जल योजना ठप, पानी के लिए जूझ रहे 125 घर, ग्रामीणों में नाराजगी 2ग्रामीणों गोपाल रविदास और मालती देवी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पानी टंकी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद रिचार्ज खत्म हो गया है, जिससे मोटर बंद है। ग्रामीणों के अनुसार पीएचडी विभाग को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे करीब 125 घरों में पानी संकट गहरा गया है। लोग मजबूरी में सड़क किनारे चापाकल से पानी ला रहे हैं, जहां कई बार विवाद भी हो जाता है।

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में नल जल योजना ठप, पानी के लिए जूझ रहे 125 घर, ग्रामीणों में नाराजगी 3ग्रामीणों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाया जाए और टोले में पांच चापाकल लगाए जाएं। चेतावनी दी गई है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पहले रोड जाम फिर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा।वहीं बिजली विभाग के जेई मनीष कुमार ने बताया कि वहां स्मार्ट मीटर नहीं, बल्कि मोटर में तकनीकी खराबी है, जिसके चलते जलापूर्ति ठप है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article