क्लास 6 से 12 तक के बच्चे के बीच बदलते और प्रगतिशील बिहार की तस्वीर प्रतियोगिता

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। सरकारी स्कूलों के क्लास 6 से 12 तक के बच्चे बदलते और प्रगतिशील बिहार की तस्वीर प्रतियोगिता में शुक्रवार को भाग लिया। प्रतियोगिता में निबंध लेखन, परिचर्चा, पेंटिंग, पोस्टर विषय को शामिल किया गया था। बच्चों ने बच्चे ने विकसित प्रगतिशील बिहार की पहचान से संबंधित निबंध लेखन,पोस्टर आदि विधा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

- Sponsored Ads-

क्लास 6 से 12 तक के बच्चे के बीच बदलते और प्रगतिशील बिहार की तस्वीर प्रतियोगिता 2बिहार के विविध क्षेत्रों में हुए विकास को तस्वीरों के माध्यम से उकेडकर अपनी प्रतिभा से बच्चों को अवगत कराया।।प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर दो श्रेणी में आयोजित की गई। प्रथम श्रेणी में वर्ग छह से आठ के छात्र व द्वितीय श्रेणी में नौ से 12 वर्ग के छात्र शामिल थे। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक,शिक्षक इजहार आलम,अमित कुमार,नितेश कुमार, शानू, बन्दना, पूनम,अमर शंकर,अन्नू,अनिल,अजनीश,रूबी सहित बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article