जल जीवन हरियाली कार्यक्रम आयोजित, किया सीएम के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में जल जीवन हरियाली योजना दिवस पर बेगूसराय के कारगिल भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन हरियाली अभियान विषय पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में भारी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि महीने के पहले मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन होता है। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया जिसका सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जल जीवन हरियाली योजना की माता की चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन इस पर लगातार काम कर रही है और आम लोगों से इसे बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक अभी आपको इससे कम किया जा सकेगा

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article