प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर। बेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव में खाना बनाने के दौरान घरेलू रसोई गैस से एक घर मे आग लग गई। इस आगलगी में 3 लोग झुलस कर जख्मी हो गए। जख्मी में सिन्की देवी,भजन कुमार और सुद्दु पासवान शामिल है। परिवार के लोगों ने बताया सिंकी देवी घर मे खाना बना रही थी।
उसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे सिंकी देवी झुलस गई, बचाने के दौरान भजन कुमार और सुद्दु पासवान भी झुलस गए। तीनो को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्प्ताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क