बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला ने ‘महिला संवाद रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के बाद अब बिहार के महिलाओं से सीधा संवाद शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज बेगूसराय जिले में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा इस शुभारंभ की गई। इस दौरान बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला के द्वारा महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला ने 'महिला संवाद रथ' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 2इस दौरान डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि इस महिला संवाद में ग्राम संगठन लेवल पर महिलाओं को बिहार की उपलब्धियां के बारे में बताया जाएगा और सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को भी महिलाओं के बीच ले जाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आज से ही कई जगहों पर सीधा महिलाओं से संवाद किया जाएगा। और उनकी उपलब्धि सहित योजनाओं से रूबरू कराया जाएगा।

बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला ने 'महिला संवाद रथ' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 3 इस दौरान डीएम तुषार सिंगला ने बताया है कि यह महिला संवाद रथ बेगूसराय के हर प्रखंड में घूम-घूम कर सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी देंगे।इसके लिए 16 प्रचार गाड़ियां जिले में गांव-गांव घूम कर महिलाओं से सीधा संवाद करने का कार्यक्रम करेगी। मुख्यमंत्री के इस महिला संवाद कार्यक्रम को एक महत्वाकांक्षी योजना के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में मौजूद रहे। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article