डीएनबी भारत डेस्क
सरकारी आदेशानुसार वीरपुर प्रखंड के डीह पर पंचायत भवन में आम नागरिकों की समस्याओं को समाधान करने के उद्देश्यों से मंगलवार को वरीय उपसमाहर्ता पूजा कुमारी की मौजूदगी में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
- Sponsored Ads-

सहयोग शिविर में जल नल,जल निकासी,आवास,जातीय, जन्म मृत्यु प्रमाण आदि से संबंधित 21 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने प्राप्त 21 आवेदनों में से 15 आवेदनों को मौके पर ही निष्पादित कर दिए।
मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर,सीओ भाई विरेंद्र समेत प्रखंड अस्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी, प्रेक्षक, मुखिया राजीव कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट