भगवानपुर प्रखंड बीससूत्री के अध्यक्ष हेमंत और उपाध्यक्ष बनी पिंकी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष हेमंत चौधरी एवं उपाध्यक्ष पद के लिए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी को मनोनीत किया गया है।

- Sponsored Ads-

इसके साथ ही भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोनू तांती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद पंकज पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राय, रीना कुमारी, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुन्देश्वर प्रसाद सिंह, अमिताब कुमार, सुमन कुमार सिंह, मुहम्मद ग़ालिब, प्रमीता कुमारी तथा घनश्याम चौरसिया को सदस्य बनाया गया है।

प्रखंड क्षेत्र के आम आवाम नवगठित कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों पर भरोसा जताया है कि अब जहां प्रखंड में विकास की गंगा बहेगी वहीं भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article