घटना खोदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पूर्वी पंचायत की है
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में पूरानी भूमि विवाद को लेकर बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर में करवाया गया. घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोक साह अपने विवाद भूमि में लगे मक्के की फसल का पटवन कर रहे थे,
तभी गांव के ही प्रमोद साह की पत्नी मुन्नी देवी ने पानी पटवन की फीता को काट दी. इसी बात को लेकर अशोक साह व मुन्नी देवी के बीच गाली-गलौज होने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही गुदर साह की पत्नी गायत्री देवी, पुत्री सोनी कुमारी, रानी कुमारी, पागल साह की पत्नी लुखिया देवी समेत अन्य की भीड़ जुट गयी और लाठी डंडे व कचिया हसुआ से मारपीट कर अशोक साह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसका इलाज नीजी क्लिनिक में चल रहा है.
वहीं दूसरी ओर जख्मी गुदर साह की पत्नी गैनी देवी ने स्थानीय पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह अपनी पुत्री रानी कुमारी के साथ मक्का की फसल देखने खेत गयी थी, जहां उसके पड़ोसी अशोक साह व उनके पुत्र सुजीत साह, भाई जितेन्द्र साह, विनोद साह, लक्खी साह, दिनेश साह, उपेन्द्र साह उसके मक्का की खेत को अपना खेत बताकर मां बेटी के साथ मारपीट किया,
जिसमें दोनों मां गैनी देवी व पुत्री रानी कुमारी जख्मी हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गये.
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट