खोदाबंदपुर में लक्ष्य से डेढ़ गुना अधिक विद्युत राजस्व की वसूली

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा खुदाबंदपुर विद्युत प्रशाखा को एक करोड़ 94 लाख विद्युत बिल वसूली  का लक्ष्य निर्धारित किया गया था ।जिसमें विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पवन कुमार के नेतृत्व में कार्यपालक सहायिका दीपशिखा कुमारी, मानव बल, सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मियों के सहयोग से वर्तमान वित्तीय वर्ष अर्थात 30 मार्च तक 3 करोड़ से अधिक बकाया बिजली बिल वसूल किया गया ,

जो विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। इस खुशी पर रविवार को विद्युत प्रशाखा कार्यालय खोदावंदपुर में कर्मियों ने केक काटकर जश्न मनाया ।कनीय अभियंता पवन कुमार ने कार्यकर्ताओं को इसके लिए आभार जताया वह उत्साहवर्धन किया।

खोदाबंदपुर में लक्ष्य से डेढ़ गुना अधिक विद्युत राजस्व की वसूली 2मौके पर  रामेश्वर यादव, दिलीप कुमार दिवाकर ,मानव बल राजकुमार ,विष्णु देव यादव मोहम्मद जहांगीर, विमलेश कुमार ,सतीश कुमार, रंजीत महतो रामबाबू कुमार, नितीश कुमार, रणधीर शर्मा डिस्कनेक्शन गेग के अजय कुमार राहुल कुमार,  रामाश्रय यादव आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article