पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी इकाई में चल रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के सिलसिले में शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच 28 बरौनी में सुरक्षा सप्ताह 2025 विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया।

- Sponsored Ads-

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित 2इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को हर्ल बरौनी प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। 

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित 3इस अवसर पर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी इकाई के प्रमुख संजय कुमार गुप्ता, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल, हर्ल बरौनी के कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार, अग्नि एवं सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक संदीप शर्मा एवं उप प्रबंधक राजीव रंजन सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article