आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 17 साल बनाम 17 महीना की होगी लड़ाई: – रामसखा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर,बेगूसराय। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 17 साल बनाम 17 महीना के मुद्दों की लड़ाई होगी। महागठबंधन अपार बहुमत से यहां सरकार बनाएगी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बातें राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रधान महासचिव राम सखा महतो ने कहीं। वे खोदावंदपुर भगवती स्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जब लालू प्रसाद यादव को सम्मान देने का काम किया तो राजद सुप्रीमो ने भी आपके कर्ज उतारने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संदेशों को मां बहनों व भाईयों ने कुर्सी पर बैठकर सुन रहे हैं, यह भी लालू प्रसाद यादव का ही देन है। जिला प्रधान महासचिव ने कहा कि वर्ष 2020 में जनादेश की चोरी हो गया, बावजूद भी आप लोगों ने तेजस्वी यादव को काफी सम्मान देने का काम किये हैं। उनका विजन ही था कि बेरोजगारों को रोजगार, युवाओं को नौकरी, जो वो करके दिखा दिये। तेजस्वी यादव जो बोलते हैं वहीं करते हैं। वहीं पूर्व मुखिया साहेब पासवान ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में गरीबों, शोषित, पीड़ितों के हक के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और 2025 के चुनाव में एकजुट होकर तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 17 साल बनाम 17 महीना की होगी लड़ाई: - रामसखा 2आइसा नेता असीम आनंद ने कहा कि अगर बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो प्रत्येक गरीब महिलाओं को माय बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये, वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये, 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी। साथ ही एक हजार में मिल रहे गैस सिलेंडर को 500 रुपये, पांच किलो अनाज को बढ़ाकर दस किलो प्रति व्यक्ति एवं रोजगार, नौकरी दिया जाएगा। राजद नेता सचिदानंद ठाकुर, योगेन्द्र चौधरी, चन्द्रशेखर चौधरी, डॉ संजय कुमार, राम उदगार महतो, सुबोध पासवान, परिलाल पासवान, रामचन्द्र महतो उर्फ कारी आदि ने कहा कि एनडीए की नीतीश सरकार में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही के बारे में विस्तार से चर्चा की और बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए सरकार के सत्ता परिवर्तन करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र महतो ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व मुखिया साहेब पासवान ने किया। जागरूकता अभियान में सीताराम महतो, वरुण कुमार, श्याम रत्न पासवान, मुकेश पासवान, कुंदन कुमार, शिवपुकार महतो, चन्द्रदेव भगत, नीलम देवी, मालती देवी, कामिनी देवी, मंजू देवी समेत अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article