तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी बिहार सरकार कुमार रूपेश यादव
डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओ ने सदस्यता अभियान चलाया। जिसमे रानी एक पंचायत और रानी दो पंचायत में दर्जनों लोगो ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अध्यक्षता रानी एक पंचायत के वरिष्ठ राजद नेता उमेश यादव और रानी दो के पंचायत अध्यक्ष विंदेश्वरी यादव के द्वारा किया गया।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की गलत नीतियों पर विरोध जताते हुए सदस्यता अभियान चलाकर समाज के कमजोर तबके के लोगों को राजद से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव गरीब ग्रुप की आवाज हैं। वही जिला महासचिव अरुण यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के स्तंभ होते हैं। पार्टी को बढ़ाता, सजाता और मजबूत बनाता है। इसलिए तेजस्वी यादव के हाथों को और अधिक मजबूत करते हुए इस बार बिहार में राजद की सरकार बनानी है।
वही प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने और सभी वर्गों को साथ लेकर गरीब, शोषित, वंचितों को सदस्य बनाने और पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास , जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रशांत ने कहा कि राजद गरीब-गुरबों की पार्टी है और सामाजिक न्याय पर यकीन करने वाले हर वर्गों और लोगों को सम्मान और अधिकार दिलाने का कार्य किया है ।
उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में रोज कहीं ना कहीं अपराध हो रहा है। विधि व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। जो बेहद चिंता का विषय है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। मौके पर राजद नेता राजीव राय,पवन कुमार,मनीष कुमार, भोला यादव, रामानंद यादव, महेश्वर यादव, मो मुख्तार, अजय मलिक आदि लोग राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट