तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा सुभाष चौक

DNB Bharat Desk
Screenshot

बेगूसराय। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के बेगूसराय आगमन के अवसर पर तेघड़ा विद्यायक रजनीश कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया । तेघड़ा के विधायक श्री रजनीश कुमार के नेतृत्व में सुभाष चौक स्थित उनके आवास पर तेघड़ा विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक ने मिलकर ढोल-नगाड़ों, गुलाब पुष्पों की वर्षा तथा जोरदार नारों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री के काफिले के पहुंचते ही पूरा सुभाष चौक “सम्राट चौधरी जिंदाबाद”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” तथा “विकसित बिहार – विकसित भारत” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पारंपरिक बैंड-बाजों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा सुभाष चौक 2इस अवसर पर विधायक रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। रजनीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में राज्य में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण पहल हो रही हैं, जिससे जनता में नया विश्वास पैदा हुआ है।

तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा सुभाष चौक 3मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी भी कार्यकर्ताओं के इस आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत से गदगद नजर आए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और उनके स्नेह एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का यह प्रेम उन्हें बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा सुभाष चौक 4स्वागत  के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार,जिला मंत्री शुभम कुमार ,युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक शेखर,मुख्य पार्षद बीहट बबिता देवी,उप मुख्य पार्षद बरौनी नेहा मेहता,महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राम, वाणिज्य प्रकोष्ट के भूपेश सिंह, मंडल अध्यक्ष यश्वसी आनंद, प्रदीप कुमार,सुधा देवी, देवराज कुमार, शालिनी देवी, अनुराधा झा,  जिला बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने तेघड़ा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठन की मजबूती और मुख्यमंत्री के प्रति जनता के विश्वास को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article