जनचेतना समिति के द्वारा मैट्रिक व इंटर में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

जन चेतना समिति बरैपुरा के द्वारा मेधा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण 40 और इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समिति द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आयोजित निःशुल्क परामर्श कक्षा के सफल कुल 25 प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

जनचेतना समिति के द्वारा मैट्रिक व इंटर में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित 2वहीं बरैपुरा गांव से वर्ष 2022 में सरकारी सेवा में जाने वाले कुल 15 लोगों को सम्मानित किया गया। सभी को अंग वस्त्र,सम्मान पत्र,मेडल व उपहार प्रदान किया गया। मौके पर शिक्षक संत कुमार सहनी, जिला पार्षद शिल्पी कुमारी, मुखिया त्रिपुरारी कुमार उर्फ भेंटरु, रौशन चौरसिया,शिक्षक सुकुमार सहनी, उद्योग विस्तार अधिकारी विजय कुमार साहनी,सरपंच दयानन्द झा,पंसस रीता देवी,शिक्षक गंगा प्रसाद चौधरी,अभिमन्यु चौरसिया, कुमार अर्जुन,धर्मराज सहनी,रविंद्र सहनी, धर्मेन्द्र चौरसिया, रितेश कुमार,विशाल कुमार,अभिनव आनन्द समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article