बेगूसराय में एक कलयुगी मां ने जन्म देने के बाद नवजात बच्ची के शव गड्ढे किनारे फेका, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर मां का रिश्ता कलंकित हुआ जहां एक कलयुगी मां ने जन्म देने के बाद नवजात बच्ची का शव गड्ढे किनारे फेंक दिया। वही नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के समीप की है। बताया जा रहा है कि लोगों ने एक नवजात बच्ची का शव गड्ढे में फेंक देखा।

तभी इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर नवजात बच्ची का शव सदर अस्पताल लाया गया। इस घटना के संबंध में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया है कि आज एक सूचना मिली कि सड़क किनारे गड्ढे में एक बच्ची का शव फेंका हुआ है। इसी सूचना के आधार पर जब मौके वारदात पर पहुंचे तो देखा गया कि कपड़ा से ढका हुआ एक बच्ची का शव है।

बेगूसराय में एक कलयुगी मां ने जन्म देने के बाद नवजात बच्ची के शव गड्ढे किनारे फेका, इलाके में फैली सनसनी 2आनन फानन में उसे बच्ची का शव को उस जगह से उठाकर बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया गया। वहीं लोगों का कहना है कि लड़की होने के कारण जन्म देने के बाद बच्ची को गड्ढे किनारे फेंक दिया।जिससे नवजात बच्ची की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article