खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता ने पुर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बनाया निशाना, विकास पुरूष से पहले 2005 की स्थिति क्या थी

DNB Bharat Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज बेगूसराय में यात्रा के बाद बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा है कि आज तेजस्वी यादव विकास पुरुष नीतीश कुमार पर अनाप- सनाप बयान बाजी कर रहे हैं। जबकि वही तेजस्वी यादव को यह सोचना चाहिए की 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, जब उनके माता-पिता की सरकार चल रही थी उस समय महिलाएं कितना सुरक्षित थी।

- Sponsored Ads-

खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता ने पुर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बनाया निशाना, विकास पुरूष से पहले 2005 की स्थिति क्या थी 2उन्होंने कई कांड की ओर इशारा करते हुए कहा की लालू यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में ऐसे घृणित काम हुए थे जिससे पूरा बिहार शर्मसार हुआ था और आज वही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं । दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका  से बात करने के क्रम में सिर्फ इतना कहा था की एक वह दिन था जब महिलाएं ढंग से पहनावा नहीं कर पाती थी और आज महिलाएं आत्मनिर्भर हैं । इसी बात पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा था कि नीतीश कुमार महिला का सम्मान करना नहीं जानते।

खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता ने पुर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बनाया निशाना, विकास पुरूष से पहले 2005 की स्थिति क्या थी 3पूर्व में भी महिला आभूषण एवं अच्छे वस्त्र पहनते थे और आज भी पहन रही है। वहीं उन्होंने जिले में हो रही विकास की योजनाओं के संबंध में कहा की आज बेगूसराय जिले को करोड़ों की सौगात मिली है । लंबे समय से लोगों के द्वारा मंसूरचक पिपरा पथ की चोरी कारण की बात कही जा रही थी और इसे आज स्वीकृति मिल गई है और इस पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है वहीं जिले के कई ऐसी लंबित योजनाएं थीं जिन पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया गया था और आज उन सभी मामलों पर मुख्यमंत्री ने सार्थक पहल की हैl

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article