समस्तीपुर: रालोजपा समस्तीपुर जिला के सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव:- विनय चौधरी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिला में रालोजपा जिला कार्यालय रामबाबू चौक पर रालोजपा जिला अध्यक्ष विनय चौधरी ने जिला कार्यकर्ता बैठक किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर किया गया। जिला अध्यक्ष विनय चौधरी ने रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी के द्वारा जिला कार्यकर्ता बैठक के माध्यम से बिहार दौरा का चर्चा करते हुए बताया कि रालोजपा सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: रालोजपा समस्तीपुर जिला के सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव:- विनय चौधरी 2हमारे समस्तीपुर जिला में भी रालोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद आदरणीय श्री प्रिंस राज जी के निर्देशानुसार दसों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी स्वतंत्र है। आगे उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी एनडीए के साथ थे लेकिन NDA ने हमारे साथ ना इंसाफी की है। रालोजपा संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान की निंदा करता है। देशभर में दलित-महादलितों,गरीब मजदूरों को उनके समुचित अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।देश भर में एक समान मजदूर दर के हिमायती हैं और इसके लिए हम संघर्ष करेंगे और आंदोलन करेंगे।

समस्तीपुर: रालोजपा समस्तीपुर जिला के सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव:- विनय चौधरी 3 इस बैठक में मौजूद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर सिंह,किसान सेल प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर राय,रालोजपा राष्ट्रीय नेता जितेंद्र कुशवाहा,जिला मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा,दलित  सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान,पंचायती राज जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,महिला दलित सेना जिला अध्यक्ष सह सरपंच रीता पासवान,

समस्तीपुर: रालोजपा समस्तीपुर जिला के सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव:- विनय चौधरी 4जिला मीडिया प्रभारी दलित सेना राजीव कुमार दास,कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर,वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार,खानपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान,महिला सेल प्रखंड अध्यक्ष पूसा शोभा राम,दलित सेना उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष सुंदरेश्वर दास,नगर उपाध्यक्ष रवि कुमार झा, नगर मिडिया प्रभारी आदित्य कुमार सिंह, नगर प्रधान सोनी सिंह,नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम सहित कई रालोजपा एवं दलित सेना के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article