महागठबंधन की सरकार बनेगी तो माय बहिन योजना से मिलेगा गरीबों को लाभ:- राजबंसी महतो

DNB Bharat Desk

महागठबंधन की यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो माय बहिन योजना से समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों को काफी लाभ होगा। यह बातें चेरियाबरियारपुर के विधायक राजबंसी महतो ने कही। शुक्रवार को खोदावंदपुर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं व पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

- Sponsored Ads-

साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों को हर महीने 1000 रुपए पेंशन दिए जाएंगे। इसके अलावे सरकारी की सभी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। खोदावंदपुर में कचरा उठाव कर्मियों को एक साल से मानदेय नहीं मिलने पर अपनी चिंता जताते हुए विधायक ने कहा कि यह गरीबों के साथ अन्याय है। उन्होंने बताया कि वह पिछले दिनों जिला की बैठक में कचरा उठाव कर्मियों की समस्याओं को उठाया था। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि कचरा उठाव कर्मियों के बकाए पारिश्रमिक राशि के भुगतान के लिए राशि आवंटित कर दी गई है।

महागठबंधन की सरकार बनेगी तो माय बहिन योजना से मिलेगा गरीबों को लाभ:- राजबंसी महतो 2परंतु अधिकारियों की मनमानी कार्यशैली से गरीबों को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह इन गरीब लोगों के साथ हैं,जरूरत पड़ने पर वह धरना प्रदर्शन करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने अधिकारियों की मनमानी कार्यशैली के लिए एनडीए की वर्तमान बिहार सरकार को दोषी ठहराया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article