कैमूर: मधुबनी में आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पर हमला, पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

कैमूर-कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में आर्म्स एक्ट के आरोपी के घर छापेमारी करने गई पुलिस पर आरोपित के परिवार वालों द्वारा पथराव करने का मामला सामने आया है इसमें पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है,साथ ही पुलिस को आरोपित को बगैर गिरफ्तार किए वहां से जान बचाकर भागनी पड़ी।

कैमूर: मधुबनी में आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पर हमला, पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त 2दरअसल बीते रविवार को कुदरा पुलिस थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में एक्ट मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी जहां पुलिस को देख आरोपित युवक छत से कूद कर भागने लगा जिसे गंभीर चोट भी आई है जो सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है वही गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने भी पथराव शुरू कर दिया।

कैमूर: मधुबनी में आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस पर हमला, पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त 3इस संबंध में मंगलवार को मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व के केस में आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गई थी जहां पुलिस पर महिलाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया इस दौरान थाने की गाड़ी किसी सीसे भी टूट गए इस मामले में एक और कांड दर्ज करते हुए जल्द अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article