पानी निकासी एवं पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच 20 जाम

DNB Bharat

हरनौत प्रखंड क्षेत्र इलाके के चेरो पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने चेरो गांव के समीप पानी निकासी एवं पुल निर्माण की मांग को लेकर किया जाम।

डीएनबी भारत डेस्क 

बख्तियारपुर से रजौली के बीच 4 लाइन निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है इसी बीच हरनौत प्रखंड क्षेत्र इलाके के चेरो पंचायत के दर्जनों ग्रामीण ने आज चेरो गांव के समीप पानी निकासी एवं पुल निर्माण को लेकर एनएच 20 को जाम कर दिया।

- Sponsored Ads-

पानी निकासी एवं पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच 20 जाम 2

चेरो पंचायत के ग्रामीण गुड़िया देवी ने बताया कि फोर लाइन निर्माण के दौरान पुल नहीं बनाए जाने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से पुल बनाने की मांग की है। जाम की सूचना पाकर मौके पर चेरो ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया। उसके बाद यातायात परिचालन शुरू हो गया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article