भगवानपुर गाय के गौहाल में लगी आग, दो गाय बुरी तरह झुलसे

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर गांव में गाय के गौहाल में अचानक आग लगने से दो गाय की बुरी तरह झुलसने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनवारीपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 निवासी मुकेश चौरसिया पिता विशुन्देव चौरसिया के फूस की बनी गाय की गौहाल में मंगलवार की दोपहर 3 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पुरा गौहाल जलकर राख हो गया।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर गाय के गौहाल में लगी आग, दो गाय बुरी तरह झुलसे 2

आग इतनी तेज थी पुरे गौहाल को आग ने अपनी आगोश में ले लिया और गोहाल में बंधे दो गाय बुरी तरह झुलस गए, वहीं गौहाल में रखे सामान भी जलकर राख हो गये। ग्रामीणों की तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया और बड़ी घटना से मोहल्ले को बचाया जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल के पास अवस्थित धृति जीवन अस्पताल बनवारीपुर के प्रबंधक डॉ विनोद भारती के नेतृत्व में अन्य कर्मचारी व ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका। गाय के झुलसने से आहत मुकेश चौरसिया व उसकी पत्नी ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

TAGGED:
Share This Article