18 साल कम उम्र की लड़की संग जेडीयू के पूर्व विधायक ने लिए सात फेरे, सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल  

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर से जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के द्वारा अपने से अठारह वर्ष छोटी उम्र की एक लड़की के साथ विवाह किए जाने  का मामला सामने आया है। शादी का वीडियो और फोटोग्राफ भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

18 साल कम उम्र की लड़की संग जेडीयू के पूर्व विधायक ने लिए सात फेरे, सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल   2सोशल मीडिया में पूर्व विधायक की शादी का वीडियो और फोटो ग्राफ वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व पूर्व विधायक की पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पूर्व विधायक ने बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित हरीगिरी धाम मंदिर में अपने से अठारह वर्ष छोटी उम्र की रवीना कुमारी से शादी रचाई।

18 साल कम उम्र की लड़की संग जेडीयू के पूर्व विधायक ने लिए सात फेरे, सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल   3रवीना खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी सीताराम सिंह की पुत्री बताई गई है। कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व विधायक राम बालक सिंह आगामी वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव में विभूतिपुर से अपनी नई नवेली पत्नी को चुनावी मैदान में उतारेंगे।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article