नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा – हमारी सरकार न किसी को फसाती है और ना किसी को बचाती है

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजद द्वारा एक्स पोस्ट पर जेडीयू के कई नेताओं के साथ मुख्य सरगना मुखिया की पत्नी ममता देवी के साथ का फोटो पोस्ट करने के बाद राजनीतिक गलियारों में भूचाल मच गया है। राजद के बयानों पर पलटवार करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम जनता के प्रतिनिधि हैं और हमारे साथ कोई भी आकर फोटो खिंचवा सकता है। सार्वजनिक राजनीतिक जीवन में इस तरह चलता रहता है।

हमारी सरकार ना किसी को फसाती है और ना ही हमारी सरकार किसी को बचाने का काम करती है। हमारी सरकार ऐसे चीटर लोगों को कभी बढ़ावा नहीं देती है। इस पेपर नीट मामले में चाहे नालंदा के हो या फिर बिहार के हो इसे लोगो पर कानून के हिसाब से सख्त कारवाई की जाएगी।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा - हमारी सरकार न किसी को फसाती है और ना किसी को बचाती है 2उन्होंने कहा कि जो लोग भी इस तरह का कुकृत्य कर नालंदा जिला का नाम बदनाम किया है ऐसे लोगों को चिन्हित कर लगातार सरकार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर पेपर लीक का मामला पाताल से भी जुड़ा रहेगा तो हमारी सरकार ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। चाहे वह कितना बड़ा रसूखदार क्यो न हो।किसी भी सूरत में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article