नप बीहट के सशक्त कमिटी को दिलाया गया पद एवं गोपनीयता की शपथ

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सदर अनुमंडल कार्यालय बेगूसराय में नगर परिषद बीहट के त्रितीय कार्यकाल के संचालन हेतु मुख्य पार्षद बबीता देवी द्वारा गठित सशक्त कमिटी को अनुमोदन उपरांत मंगलवार को सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण लेने वाले में मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार , वार्ड संख्या -02 के वार्ड पार्षद प्रमिला देवी, वार्ड संख्या -07 के अशोक सिंह, वार्ड संख्या -09 के मोमीन निंशा, वार्ड संख्या -18 के बबीता देवी एवं वार्ड संख्या -34 के नेहा पटेल शामिल हैं। इस के बाद उन्होंने मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी मो नसीमुद्दीन को नप बीहट के सफल संचालन हेतु सशक्त कमिटी, नप बोर्ड की महत्ता को विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही किसी भी परिस्थिति में विधि विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने का निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, वरिष्ठ राजद नेता नवल किशोर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, रामानन्द यादव, राहुल कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी पूर्व उप मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट धर्मेन्द्र कुमार एवं सुनील कुमार ने दिया। इसी के साथ अब नगर परिषद बीहट के सम्यक रूप में शक्ति मिल गई है। अब नप बीहट बोर्ड और सशक्त कमिटी में निर्णय लेकर लगभग दो वर्षों से ठप पड़ी हुई विकास को एक गति देने का काम करेगी। तथा नए वित्तीय वर्ष में बजट पेश करते हुए नगर परिषद बीहट की चहुंमुखी विकास, न्याय के साथ विकास, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक नगर परिषद बीहट के विकास की रौशनी पहूंचाएगी। हालांकि नगर परिषद बीहट द्वारा नप बीहट के क्षेत्र विस्तार वाले वार्डों में भी साफसफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे पहले कंपकंपी सी ठंड में अलाव की भी व्यवस्था करवाई है।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

Share This Article