डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना की पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दहिया गांव निवासी बालेश्वर सदा के पुत्र शक्कल सदा व गेहुंनी बदिया निवासी रमन्ति पासवान के पुत्र बलराम पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी देशी भगवानपुर थाना का नामजद आरोपी हैं। उक्त आरोपी पर देशी शराब का कारोबार करने का मामला दर्ज है,साथ ही दोनो आरोपी न्यायालय से फरार रहने के कारण वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद गुप्त सूचना पर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
- Sponsored Ads-

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
