सांसद कौशलेंद्र ने संभाला मोर्चा,पार्टी कार्यालय में किया प्रेस वार्ता, एनडीए के कई मंत्री होंगे शामिल।
डीएनबी भारत डेस्क
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नालंदा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 13 अक्टूबर को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और नालंदा के लाल निशांत कुमार के नालंदा आगमन को लेकर एनडीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में एनडीए घटक दलों के सभी मंत्री शामिल होंगे। वहीं, एसआईआर के मुद्दे पर महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाम भले ही इंडिया गठबंधन का है, लेकिन जमीन पर यह ‘लठबंधन’ बन चुका है। सांसद ने दावा किया कि इस बार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन के ही उम्मीदवार एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, जैसा विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला था।
चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवाल उठाने पर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जब महागठबंधन जीतता है तो चुनाव आयोग ठीक लगता है, लेकिन बिहार और बंगाल में हार के बाद आयोग पर सवाल खड़े किए जाते हैं। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता के मुख्यमंत्री रहने की खासियत उन्हें विरासत में मिली है, अब तेजस्वी सड़क पर उतरे हैं और आने वाले समय में उन्हें और भी सड़क पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अगली सरकार भी एनडीए की ही बनेगी।
डीएनबी भारत डेस्क