बछवाड़ा में शादी समारोह में बारात पक्ष के साथ मारपीट करने मामले में छह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

 

थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के स्व शिव राय पासवान का पुत्र घनश्याम पासवान ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव में शादी समारोह के दौरान बारात पक्ष के साथ गाली ग्लौज व मारपीट के साथ हवाई फायरिंग करने के दौरान लड़की पक्ष के चार लोग घायल हो गया। मामले में लड़की पक्ष के शिकायत पर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट व गोलीबारी मामले को लेकर रानी तीन पंचायत के स्व शिव राय पासवान का पुत्र घनश्याम पासवान ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि विगत दिनों मेरी लड़की की शादी के दौरान बारात गांव में आ चुका था। हमलोग अपने ग्रामीणों के साथ लड़का को मंदिर में प्रणाम कराने काली स्थान पहुंचे ही थे। उसी दौरान रानी दो पंचायत के डोभिया गांव निवासी दिनेश यादव का पुत्र पप्पु यादव व राजा कुमार यादव, प्रेमलाल यादव का पुत्र अविनाश कुमार, नंदलाल यादव का पुत्र दयानंद यादव,युगेश्वर यादव का पुत्र अमरजीत यादव नागेन्द्र यादव का पुत्र रामा यादव उक्त सभी लोग लड़का का गाड़ी रोककर छीना झपटी करने लगा व छीना झपटी के दौरान लड़का के गले से सोने का चैन व मोबाइल छीन लिया।

बछवाड़ा में शादी समारोह में बारात पक्ष के साथ मारपीट करने मामले में छह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज 2जब हमलोग विरोध किए तो उक्त लोगो ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज व मारपीट करने लगा। जब हमलोग विरोध करने लगे तो अविनाश कुमार ने पिस्तौल से फायरिंग कर दिया। जिसके बाद मौजूद लोगों में भगदर मंच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। जिसका फायदा उठाते हुए उक्त लोगों के द्वारा ईंट पत्थर व बोतल फेंकने लगा। जिसमें लड़की पक्ष के अजीत पासवान, राहुल पासवान ,दिलीप कुमार पासवान समेत मै स्वयं घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से हम सबको इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि उक्त सभी दोषी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है,आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article