प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे एम्स दरभंगा का भूमि पूजन, समस्तीपुर से 25 हजार लोगो की जाने की पूरी है तैयारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर शहर के होटल कैलाश इन मे भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 13 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिलांचल को चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सौगात देने जा रहे हैं, दरभंगा के शोभन में बिहार का दूसरा एम्स का भूमि पूजन उनके कर कमलों से किया जाएगा, उनके साथ इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

ऐम्स के बनने से मिथिलांचल के करिवन करोड़ो जनता को बेहतर इलाज के लिए अब पटना नहीं जाना होगा। जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार और मिथिलांचल से बहुत प्यार करते हैं और इसके विकास के लिए शत प्रतिशत संकल्पित हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दरभंगा में ऐम्स का निर्माण होने से समस्तीपुर की जनता को भी बहुत लाभ होगा। विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स में भूमि पूजन के बाद एक विशाल रैली को भी सम्बोधित करेंगे, समस्तीपुर  से 25 हजार लोगों के जाने की तैयारी पूरी हो गई है।

- Sponsored Ads-

डॉ. तरुण ने कहा कि दरभंगा में एम्स का निर्माण होना यह मिथिलांचल के जनता के लिए गौरवशाली पल है। प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में जबरदस्त विकास का कार्य हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकसित करने हेतु संकल्पित है। एम्स दरभंगा का निर्माण होने से मिथिलांचल चिकित्सा के क्षेत्र के आत्म निर्भर बनेगा। प्रेसवार्ता के बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोगो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली में चलने हेतु  आमंत्रित करने के लिए प्रचार गाड़ी रथ को सभी वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे एम्स दरभंगा का भूमि पूजन, समस्तीपुर से 25 हजार लोगो की जाने की पूरी है तैयारी 2मौके पर जिला प्रभारी दरभंगा उमेश प्रसाद कुशवाहा, कार्य समिति सदस्य विकास कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, कौशल कुमार पांडेय, प्रेम दास, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज लाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत भास्कर पटेल, नगर अध्यक्ष सुजय पासवान सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article