सिमरिया घाट पर हुए गोलीबारी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन, घटना में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/बीहट-बुधवार को चकिया थाना परिसर में सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते 29 अक्टूबर की अल सुबह में हुई गोलीबारी की घटना का पीड़ित गंगा दास के फर्द बयान पर चकिया थाना में कांड संख्या 74/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित गंगा दास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह सपरिवार छठ पूजा को लेकर गंगा नदी तट पर स्नान करने आए थे।शौच के बाद लौटने के दौरान फेकन कुमार सहित अन्य ने घेर कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।इसी दौरान मेरे ऊपर गोली मारकर भाग गया। पुलिस ने सिमरिया घाट बिन्द टोली के कुछ युवक का फोटो दिखाकर घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर तत्वरित कारवाई करते हुए पांच अपराधियों की गिरफ्तारी की गई।

- Sponsored Ads-

सिमरिया घाट पर हुए गोलीबारी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन, घटना में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार 2उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना में सिमरिया घाट निवासी पंकज महतों का 19 वर्षीय पुत्र फेकन कुमार, सियाराम महतों का 16 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, मरांची थाना निवासी महेन्द्र निषाद का 20 वर्षीय पुत्र लालो महतों, मल्हीपुर बिन्द टोली निवासी नाथो निषाद का 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार एवं सिमरिया घाट बिन्द टोली निवासी जालो निषाद का 19 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ बाद जेल भेज दिया गया। घटना का मुख्य मास्टर माइंड गणेश कुमार और फेकन कुमार था। हालांकि पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए हथियार को अबतक बरामद नहीं कर सकी है।

वही सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन ने बताया कि घटना में शामिल और अपराधियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के महज पचास मीटर की दूरी पर तीनमुहानी बैरियर पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं दो पुलिस जवान के विरुद्ध विभागीय कारवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिमरिया घाट बिन्द टोली में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी रहेगी। विदित हो कि चकिया थाना अंतर्गत सिमरिया तीन मुहानी बैरियर के पास मंगलवार की सुबह तीन बजे दरभंगा मनीगाछी दहोरा सकरी निवासी उत्तम दास का पुत्र गंगा दास को शौच के दौरान छिनतई के दौरान अपराधियों द्वारा दाहिने सीने में एक गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

सिमरिया घाट पर हुए गोलीबारी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन, घटना में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार 2जिसके बाद पुलिस ने घायल को ईलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा। जिसके बाद निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनीष के निर्देश पर सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन, जीरोमाइल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक अभिराम झा ने त्वरित कारवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की घटनाओं में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article