पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच मुसलमान भाइयों ने मनाया मुहर्रम का पर्व

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच मुसलमान भाइयों ने बुधवार को मुहर्रम पर्व मनाया। इस मौके पर खोदावंदपुर, तारा बरियारपुर, सिरसी,सागी, नुरुल्लाहपुर,मेघौल समेत कई गांवों के मुसलमान भाइयों ने ताजिया जुलूस निकाला।

- Sponsored Ads-

पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच मुसलमान भाइयों ने मनाया मुहर्रम का पर्व 2जिसमें लाठी भाला बाना आदि पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन करते हुए ताजिया जुलूस निकाला गया। तारा बरियारपुर गांव में ताजिया मिलन समारोह मनाया गया। मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में दिखी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article