ज्वेलरी दुकान में लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दिख रहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट और गोली कांड मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दो की संख्या में अपराधी हाथ मे हथियार लेकर दुकान के अंदर लूट कांड को अंजाम दे रहे है। इस दौरान जैसे ही इस बात की जानकारी दुकान के अंदर खरीददारी कर रहे ग्राहकों और सेल्समैन को लगी, अचानक से हड़कंप मच जाता है और सभी अपनी जान बचाने के लिए भाग दौड़ करने लगते है। इसी में से कुछ जमीन पर बैठ जाते है तो कुछ जान की सलामती के लिए हाथ ऊपर किए दुकान के टेबुल के नीचे बैठ जाते है।

- Sponsored Ads-

घटना के वक्त दुकान में कई महिलाएं और दंपत्ति मौके बच्चों के साथ मौजूद थे जो जान बचाने के लिए इधर उधर छिपते हुए नजर आ रहे है। सीसीटीवी फुटेज मे अपराधियों के आने के खबर के बाद सेल्समैन जहां ग्राहकों को दिखाने के लिए बाहर निकले जेवरात को छुपाने लगते है वही डरी सहमी महिलाएं अपना अपना पर्स जैसे तैसे बचाती हुई देखे जा रहे है। सीसीटीवी फुटेज मे दो की संख्या में अपराधी जिसमें एक उजला बनडी पहने हुए है वो दुकान मे तेजी से आभूषण लूट रहा है।

कैमरे में एक अन्य लुटेरा भी नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में घटना के वक्त तकरीबन 1 बजकर 13 मिनट हो रहे थे जब अपराधी लूट पाट की घटना को अंजाम दे रहे थे बताते चले कि त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग जेवरात की खरीद के लिए पी पी ज्वेलर्स में पहुंचे थे तभी चार की संख्या में अपराधियों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था जिसमें दुकानदार के द्वारा दो अपराधियों को गोली मार दी गई है जिसका इलाज चल रहा है।

बताते चले कि पी पी ज्वेलर्स जिले का नामी ज्वेलरी की दुकान है जहां बड़ी संख्या में लोग जेवरात की खरीद के लिए पहुंचते हैं बताया जा रहा है कि इस घटना में अपराधियों के द्वारा तकरीबन 30 से 35 लख रुपए की मिल के आभूषण की डकैती की गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article