सीएस के औचक निरीक्षण में सीएचसी बरौनी में कई चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी पाए गए अनुपस्थित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में शिफ्ट एवं स्वास्थ्य कर्मियों के ड्यूटी बदलने के समय सुबह करीब 8 बजे में बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी पहूंच सिविल सर्जन बेगूसराय डा प्रमोद कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान कई चिकित्सा पदाधिकारी,आयुष चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ स्वास्थ्य कर्मी सिविल सर्जन के सीएचसी बरौनी से निकलते निकलते पहूंच जाने पर उपस्थिति दर्ज करने का अनुमति प्रदान किया गया।

सीएस के औचक निरीक्षण में सीएचसी बरौनी में कई चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी पाए गए अनुपस्थित 2उस समय साफ-सफाई नहीं देख सिविल सर्जन बेगूसराय ने नाराजगी जताई और कहा नियमित रूप से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। वहीं प्रसव पंजी में एल ए एम ए अंकित किए जाने पर उपस्थित कर्मियों से जानकारी प्राप्त किया। जिस पर उपस्थित एएनएम सीमा कुमारी ने बताया कि प्रसुता बिना जानकारी दिए चलीं गईं ‌। जिसपर सीएस ने पुछा क्यूं चला गया? तो एएनएम ने बताया कि लेवर पेन नहीं रहने के कारण चली गई।तो उन्होंने कहा पंजी नोट लेवर पेन ड्यू टू वेंट होम अंकित करना है ना कि एल ए एम ए। क्यूंकि आप एड्मिट का एडवाइस नहीं लिखा है।

- Sponsored Ads-

सीएस के औचक निरीक्षण में सीएचसी बरौनी में कई चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी पाए गए अनुपस्थित 3वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन बेगूसराय डा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बरौनी सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी डा गोविंद कुमार विगत 22 सितम्बर से बिना सुचना अनुपस्थित रह रहे हैं। चिकित्सा पदाधिकारी डा रश्मि कुमारी, आयुष चिकित्सक डा मोनिका कुमारी,डा राधा, डा सुनील कुमार, डा संगीता चतुर्वेदी, डा ग़ज़ल नाज़नीन, जीएनएम बीभा भारती, बबीता कुमारी अमिषा कुमारी सहित अन्य अनुपस्थित पाए गए हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कारण पृक्षा नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डा सुनीता कुमारी, जीएनएम रेखा कुमारी, नितिन कुमार, एल टी मनोज कुमार, एएनएम रुबी कुमारी, सीमा कुमारी, ईएमटी मनोज कुमार, मनीष कुमार मंडल सहित अन्य उपस्थित रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article