बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन बाघ एक्सप्रेस में चेंकिंग के दौरान लावारिस हालत में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद।
डीएनबी भारत डेस्क
रेल प्रशासन ने ट्रेन रूट से होने वाली तस्करी को लेकर सभी रेल पुलिस पोस्ट पदाधिकारी को कार्यवाई के निर्देश दिए है। जिसको लेकर बरौनी जंक्शन पर से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेन की सघन चेकिंग की जाती है।
- Sponsored Ads-

इसी अभियान के तहत सोमवार को बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस के साधारण बोगी में लगेज कैरियर के उपर से लावारिस हालत में 147 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया।
इस संबंध में अंचल रेल निरीक्षक राम प्रबोध यादव ने बताया कि एएलटीएफ एवं जीआरपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 750 एमएल की 77 बोतल मंहगी विदेशी शराब एवं 70 पीस 500 एमएल का बीयर बरामद किया गया।
- Sponsored Ads-
