समस्तीपुर: देश के महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर युवा नेता सह जन सुराज स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य जमशेद आदिल सोनू ने जताया गहरी शोक संवेदना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:वारिसनगर विधानसभा के मथुरापुर निवासी युवा नेता सह जन सुराज स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य जमशेद आदिल सोनू ने देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा देश ने आज एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। उन्होंने कहा की देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा जी देश के लिए वे सिर्फ उद्योगपति ही नहीं थे, बल्कि एक सरल और दयालु स्वभाव के व्यक्तित्व थे,

जिनकी सोच ने लाखों भारतवासी की जिंदगी बदला, उन्होंने सिर्फ पैसा कमाने में ही विश्वास नहीं रखते बल्कि देश के किसी भी आपदा विपदा में बढ़चढ़ कर मदद करने में विश्वास रखते थे, उन्होंने अपने सभी टाटा समूह कर्मी को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे, और उनके दुख सुख में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। श्री आदिल ने कहा विभाजित बिहार के झारखण्ड विकास में रतन टाटा समूह का अहम योगदान है, जो कभी बिहार का हिस्सा हुआ करता था।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: देश के महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर युवा नेता सह जन सुराज स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य जमशेद आदिल सोनू ने जताया गहरी शोक संवेदना 2रतन टाटा जी सिर्फ शोहरत के ही धनी नहीं थे, बल्कि वे नेक दिल इंसान के भी धनी थे, यदि रतन टाटा जी चाह लेते तो अंबानी अडानी को पीछे छोड़कर आज वे देश के सबसे अमीर उद्योगपति होते, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी कमाई का 60 प्रतिशत हिस्सा देश व समाज हित में दान करते रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि आज सम्पूर्ण देश श्री रतन टाटा के निधन पर शोक में डूबा हुआ है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article